- This event has passed.
राठी और चांडक ने जिला कलक्टर को दिया नंदी शाला उद्घाटन का निमंत्रण
April 7, 2025 @ 8:00 am - 5:00 pm

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी एवं माहेश्वरी सेवा परिषद के अध्यक्ष प्रयागचन्द चांडक ने जिला कलक्टर को केसर देसर जाटान स्थित नंदी शाला के उद्घाटन समारोह का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा से कलक्टर को अवगत कराया।
राठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नंदी शाला राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा अनुदान प्राप्त प्रदेश की पहली शाला है। इसके उद्घाटन समारोह में प्रदेश के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री व लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि माहेश्वरी सेवा परिषद इस उद्घाटन को एक भव्य समारोह के रूप में आयोजित करेगी। परिषद का यह प्रयास पशु कल्याण के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश करेगा। राठी ने कहा, “माहेश्वरी समाज सदैव समाज सेवा में अग्रणी रहा है—चाहे वह मानव सेवा हो या पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता।”
इस अवसर पर मंत्री गोपीकिसन चांडक, उपाध्यक्ष नवरतन शर्मा, कोषाध्यक्ष भंवरलाल चांडक सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।