vyapar

Loading Events

« All Events

  • This event has passed.

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने जिला कलक्टर से की ‘एकल खिड़की समाधान’ की मांग

June 20, 2025 @ 8:00 am - June 30, 2025 @ 5:00 pm

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि से मुलाकात की और बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) के अंतर्गत आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “एकल खिड़की प्रणाली” अथवा मासिक समाधान कैंप आयोजित करने की मांग रखी।

राठी ने कहा कि भूमि रूपांतरण, निर्माण अनुमति, पट्टे, अदेय प्रमाण-पत्र और एनओसी जैसे कार्यों के लिए आमजन और व्यापारियों को प्राधिकरण कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं, जिससे विभाग की छवि पर भी असर पड़ता है और समय की बर्बादी होती है। उन्होंने सुझाव दिया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण और नियमित आवेदनों की पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु विकास प्राधिकरण को हर महीने समाधान शिविर आयोजित करने चाहिए या स्थायी रूप से एकल खिड़की समाधान व्यवस्था लागू करनी चाहिए।

राठी ने यह भी माना कि बीडीए पारदर्शिता से कार्य कर रहा है, लेकिन प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और सरल बनाकर नागरिकों व व्यापारियों को राहत दी जा सकती है।

इस अवसर पर व्यापार मंडल के सचिव संजय जैन सांड, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल, कमल बोथरा, सह सचिव प्रेमरतन जोशी, नरेन्द्र खत्री, कमल कल्ला, मनोज सोलंकी, शिव सिंह शेखावत, विजय रांका, राजू मूलचंदानी, मुदित खंजाची सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Details

Start:
June 20, 2025 @ 8:00 am
End:
June 30, 2025 @ 5:00 pm