vyapar

Loading Events

« All Events

  • This event has passed.

औद्योगिक संस्थानों और उद्यमियों की बैठक सम्पन्न, जिला प्रशासन ने दिए सुरक्षा और अनुशासन संबंधी निर्देश

May 11, 2025 @ 8:00 am - July 20, 2025 @ 5:00 pm

बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले के औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों और उद्यमियों के साथ अहम बैठक की। बैठक का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सुरक्षा के प्रति सजगता और रेड अलर्ट की स्थिति में आवश्यक निर्देशों की पालना सुनिश्चित करना था।

जिला कलक्टर ने कहा कि औद्योगिक प्रतिनिधि जिले के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों को प्रशासनिक आदेशों के प्रति जागरूक करें और उनकी अनुपालना हेतु प्रेरित करें। सायं 7 बजे के बाद केवल अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश दिए गए।

उन्होंने यह भी कहा कि रेड अलर्ट की स्थिति में सभी दुकानों को तत्काल बंद किया जा सके, इसके लिए दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर कोई सामग्री न रखें। साथ ही सभी दुकानों, फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों की लाइटें भी शाम 7 बजे के बाद बंद करने के आदेश दिए गए हैं।

जिला कलक्टर ने समारोहों के आयोजन को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए कि विवाह व अन्य कार्यक्रम दिन में ही आयोजित किए जाएं, और ड्रोन व पटाखों का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। उन्होंने भीड़भाड़ वाले आयोजनों को अगले कुछ दिनों के लिए स्थगित करने की सलाह दी, और यदि आवश्यक हो तो उन्हें दिन में ही सीमित स्तर पर करने का सुझाव दिया।

साथ ही, औद्योगिक प्रतिष्ठानों से आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक आरक्षित रखने का भी आग्रह किया गया ताकि आपातकालीन स्थिति में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध रह सकें।

बैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष, अतिरिक्त जिला कलक्टर रमेश देव, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया, जिला व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी, संजय सांड, शांति लाल कोचर, विजय प्रकाश बाफना, शिव सिंह, कमल बोथरा, पूनम चंद कच्छावा, महेश कोठारी, विजय तातेड़, गौरव माथुर, विकास तापड़िया, जिय रांकार, राकेश स्वामी सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।

Details

Start:
May 11, 2025 @ 8:00 am
End:
July 20, 2025 @ 5:00 pm