- This event has passed.
जुगल राठी बने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के नए अध्यक्ष, 29 वोटों से दर्ज की जीत
June 17, 2025 @ 12:00 am - June 18, 2025 @ 1:30 am

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जुगल राठी ने शानदार जीत दर्ज की है। सोमवार को माडर्न मार्केट स्थित कार्यालय में संपन्न हुए चुनाव में राठी ने अपने प्रतिद्वंद्वी मनमोहन कल्याणी को 29 वोटों से हराया।
मतगणना के अनुसार जुगल राठी को कुल 197 मत प्राप्त हुए, जबकि मनमोहन कल्याणी को 165 वोट मिले। 7 मत खारिज कर दिए गए। कुल 392 व्यापारिक मतदाताओं में से 373 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिससे मतदान प्रतिशत काफ़ी उत्साहजनक रहा।
सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चले मतदान के दौरान परिसर में व्यापारियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। दोनों प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान केंद्र के बाहर अंतिम समय तक अपने पक्ष में अपील करते नजर आए।
राठी की जीत के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। व्यापारियों को अब उनसे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीदें हैं।