vyapar

Loading Events

« All Events

  • This event has passed.

माडर्न मार्केट हादसे के मृतकों को व्यापार उद्योग मंडल ने दी श्रद्धांजलि, कार्यसमिति बैठक में व्यक्त की गई गहरी संवेदना

May 12, 2025 @ 8:00 am - July 20, 2025 @ 5:00 pm

बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की कार्यसमिति की बैठक माडर्न मार्केट स्थित कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की शुरुआत माडर्न मार्केट में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई।

बैठक में वरिष्ठ सदस्य जानकी प्रसाद हर्ष द्वारा हादसे को लेकर शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए मृतकों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा, “इस हादसे से पूरा बीकानेर शोकग्रस्त है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों, इसके लिए हमें सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है।” उन्होंने यह भी बताया कि बैठक में व्यापार मंडल की आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

सचिव संजय सांड ने हादसे को दुखद बताते हुए जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और राहत कार्यों में तत्परता दिखाई जाए।

इस बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।
इस अवसर पर मंडल के प्रचार मंत्री सुशील यादव, माणक कोचर, विनोद भोजक, किशन लोहिया, साजिद सुलेमानी, तोला राम चांडक, रामदयाल, रवींद्र, कमल बोथरा, अनिल सोनी, दामोदर माहेश्वरी, विनोद धानुका, मनोज सोलंकी, भागीरथ ओझा, शिव सिंह शेखावत, इमरान राठौड़, विजय रांका, मनोज कल्ला, राजू सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।


Details

Start:
May 12, 2025 @ 8:00 am
End:
July 20, 2025 @ 5:00 pm