- This event has passed.
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल चुनाव में नया मोड़: राठी के समर्थन में पुरोहित ने किया नामांकन वापसी
January 25, 2025 @ 8:00 am - 5:00 pm

बीकानेर। व्यापार उद्योग मंडल के चुनावी मैदान में जहां कल तक अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों की दावेदारी से मुकाबला चतुष्कोणीय नजर आ रहा था, वहीं आज स्थिति ने नया मोड़ ले लिया है। अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में से एक रवि पुरोहित ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेते हुए पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रत्याशी जुगल राठी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है।
रवि पुरोहित को व्यापार जगत में एक मजबूत और प्रभावशाली उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था, जिनका विभिन्न व्यापार संगठनों में अच्छा वर्चस्व रहा है। उनके इस अप्रत्याशित फैसले ने चुनावी समीकरण पूरी तरह से बदल दिए हैं। अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है, जिससे राठी खेमे की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है।
समर्थन की वजह पूछने पर रवि पुरोहित ने कहा, “मेरी प्राथमिकता हमेशा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान रहा है। राठी जी का पिछला कार्यकाल उनकी कार्यक्षमता का प्रमाण है। इसलिए मैंने उन्हें समर्थन देना उचित समझा।”
जुगल राठी के पक्ष में आए इस समर्थन से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर वेद प्रकाश अग्रवाल, हेतराम गौड़, नन्दलाल पुरोहित, बाबूलाल गहलोत, मनीष बंसल, नरपत सेठिया, जयदयाल डूडी, झूमर सोनी समेत अनेक व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।