BEGIN:VCALENDAR
VERSION:2.0
PRODID:-//vyapar - ECPv6.11.2.1//NONSGML v1.0//EN
CALSCALE:GREGORIAN
METHOD:PUBLISH
X-WR-CALNAME:vyapar
X-ORIGINAL-URL:https://bvum.in
X-WR-CALDESC:Events for vyapar
REFRESH-INTERVAL;VALUE=DURATION:PT1H
X-Robots-Tag:noindex
X-PUBLISHED-TTL:PT1H
BEGIN:VTIMEZONE
TZID:UTC
BEGIN:STANDARD
TZOFFSETFROM:+0000
TZOFFSETTO:+0000
TZNAME:UTC
DTSTART:20250101T000000
END:STANDARD
END:VTIMEZONE
BEGIN:VEVENT
DTSTART;TZID=UTC:20250620T080000
DTEND;TZID=UTC:20250630T170000
DTSTAMP:20260403T214804
CREATED:20250620T123551Z
LAST-MODIFIED:20250620T123714Z
UID:7934-1750406400-1751302800@bvum.in
SUMMARY:बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने जिला कलक्टर से की 'एकल खिड़की समाधान' की मांग
DESCRIPTION:बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष जुगल राठी के नेतृत्व में व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि से मुलाकात की और बीकानेर विकास प्राधिकरण (BDA) के अंतर्गत आने वाली समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “एकल खिड़की प्रणाली” अथवा मासिक समाधान कैंप आयोजित करने की मांग रखी। \nराठी ने कहा कि भूमि रूपांतरण\, निर्माण अनुमति\, पट्टे\, अदेय प्रमाण-पत्र और एनओसी जैसे कार्यों के लिए आमजन और व्यापारियों को प्राधिकरण कार्यालयों के चक्कर काटने पड़ते हैं\, जिससे विभाग की छवि पर भी असर पड़ता है और समय की बर्बादी होती है। उन्होंने सुझाव दिया कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण और नियमित आवेदनों की पारदर्शी प्रक्रिया सुनिश्चित करने हेतु विकास प्राधिकरण को हर महीने समाधान शिविर आयोजित करने चाहिए या स्थायी रूप से एकल खिड़की समाधान व्यवस्था लागू करनी चाहिए। \nराठी ने यह भी माना कि बीडीए पारदर्शिता से कार्य कर रहा है\, लेकिन प्रशासनिक प्रक्रियाओं को और सरल बनाकर नागरिकों व व्यापारियों को राहत दी जा सकती है। \nइस अवसर पर व्यापार मंडल के सचिव संजय जैन सांड\, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश अग्रवाल\, कमल बोथरा\, सह सचिव प्रेमरतन जोशी\, नरेन्द्र खत्री\, कमल कल्ला\, मनोज सोलंकी\, शिव सिंह शेखावत\, विजय रांका\, राजू मूलचंदानी\, मुदित खंजाची सहित कई व्यापारी प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
URL:https://bvum.in/event/%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97-%e0%a4%ae/
ATTACH;FMTTYPE=image/jpeg:https://bvum.in/wp-content/uploads/2025/06/WhatsApp-Image-2025-06-19-at-7.42.09-PM-1024x464-1.jpeg
END:VEVENT
BEGIN:VEVENT
DTSTART;TZID=UTC:20250617T000000
DTEND;TZID=UTC:20250618T013000
DTSTAMP:20260403T214804
CREATED:20250617T090338Z
LAST-MODIFIED:20250617T095653Z
UID:7720-1750118400-1750210200@bvum.in
SUMMARY:जुगल राठी बने बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के नए अध्यक्ष\, 29 वोटों से दर्ज की जीत
DESCRIPTION:बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में जुगल राठी ने शानदार जीत दर्ज की है। सोमवार को माडर्न मार्केट स्थित कार्यालय में संपन्न हुए चुनाव में राठी ने अपने प्रतिद्वंद्वी मनमोहन कल्याणी को 29 वोटों से हराया। \nमतगणना के अनुसार जुगल राठी को कुल 197 मत प्राप्त हुए\, जबकि मनमोहन कल्याणी को 165 वोट मिले। 7 मत खारिज कर दिए गए। कुल 392 व्यापारिक मतदाताओं में से 373 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया\, जिससे मतदान प्रतिशत काफ़ी उत्साहजनक रहा। \nसुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक चले मतदान के दौरान परिसर में व्यापारियों की भारी भीड़ उमड़ी रही। दोनों प्रत्याशी और उनके समर्थक मतदान केंद्र के बाहर अंतिम समय तक अपने पक्ष में अपील करते नजर आए। \nराठी की जीत के साथ ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। व्यापारियों को अब उनसे संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की उम्मीदें हैं।
URL:https://bvum.in/event/%e0%a4%9c%e0%a5%81%e0%a4%97%e0%a4%b2-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a0%e0%a5%80-%e0%a4%ac%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%ac%e0%a5%80%e0%a4%95%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%b0-%e0%a4%b5%e0%a5%8d%e0%a4%af-2-2/
CATEGORIES:Business
ATTACH;FMTTYPE=image/jpeg:https://bvum.in/wp-content/uploads/2025/05/315F7A79-BCC8-4D9C-BE7C-C493BC0A98CF-4.jpg
END:VEVENT
BEGIN:VEVENT
DTSTART;TZID=UTC:20250513T080000
DTEND;TZID=UTC:20250720T170000
DTSTAMP:20260403T214804
CREATED:20250624T083417Z
LAST-MODIFIED:20250624T083417Z
UID:7964-1747123200-1753030800@bvum.in
SUMMARY:अपेक्स हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर\, 47 यूनिट रक्त संग्रहित
DESCRIPTION:बीकानेर। “सेवा ही धर्म है” की सोच को साकार करते हुए अपेक्स हॉस्पिटल\, रानी बाजार बीकानेर में सोमवार को एक प्रेरणादायक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 47 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया\, जो जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध होगा। \nशिविर का शुभारंभ बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के सचिव श्री संजय जैन सांड\, हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. रजत शंका\, डॉ. अतुल तिवारी\, डॉ. सचिन चांडक और डॉ. ऋषभ कोचर द्वारा स्वयं रक्तदान करके किया गया। इस अवसर पर श्री संजय जैन ने कहा कि “रक्तदान एक महान कार्य है जो मानवता और समाज सेवा का सर्वोत्तम उदाहरण है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और सेवा भावना को प्रेरित करते हैं।” \nशिविर में बड़ी संख्या में युवाओं के साथ-साथ वरिष्ठ नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया\, जिससे यह कार्यक्रम सामाजिक समर्पण और मानवता की मिसाल बन गया। इस अवसर पर डॉ. गुरजीत कौर सहित अन्य विशिष्ट जनों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय बना दिया। \nशिविर के सफल आयोजन में अपेक्स हॉस्पिटल के हर विभाग ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नर्सिंग इंचार्ज अशरफ अली\, ऑपरेशन टीम की वर्षा और सलीम\, आईसीयू इंचार्ज अशोक और राधेश्याम\, मार्केटिंग टीम के विनोद वर्मा और सलीम चिश्ती सहित संपूर्ण अपेक्स टीम ने पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ योगदान दिया। \nइस आयोजन ने न केवल रक्तदान के महत्व को उजागर किया\, बल्कि समाज को भी यह संदेश दिया कि सामूहिक प्रयासों से बड़ी से बड़ी जरूरत को पूरा किया जा सकता है। अपेक्स हॉस्पिटल द्वारा इस तरह के आयोजन भविष्य में भी जारी रखने की योजना है।
URL:https://bvum.in/event/%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a5%87%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%b8-%e0%a4%b9%e0%a5%89%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%aa%e0%a4%bf%e0%a4%9f%e0%a4%b2-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%b0%e0%a4%95%e0%a5%8d%e0%a4%a4/
ATTACH;FMTTYPE=image/jpeg:https://bvum.in/wp-content/uploads/2025/06/img-20250512-wa00712528913454335934017.jpg
END:VEVENT
BEGIN:VEVENT
DTSTART;TZID=UTC:20250512T080000
DTEND;TZID=UTC:20250720T170000
DTSTAMP:20260403T214804
CREATED:20250624T071332Z
LAST-MODIFIED:20250624T082640Z
UID:7957-1747036800-1753030800@bvum.in
SUMMARY:माडर्न मार्केट हादसे के मृतकों को व्यापार उद्योग मंडल ने दी श्रद्धांजलि\, कार्यसमिति बैठक में व्यक्त की गई गहरी संवेदना
DESCRIPTION:बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल की कार्यसमिति की बैठक माडर्न मार्केट स्थित कार्यालय में आयोजित की गई\, जिसमें विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक की शुरुआत माडर्न मार्केट में हुए दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। \nबैठक में वरिष्ठ सदस्य जानकी प्रसाद हर्ष द्वारा हादसे को लेकर शोक प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया\, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से स्वीकार करते हुए मृतकों के प्रति गहरी संवेदना और घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। \nमंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा\, “इस हादसे से पूरा बीकानेर शोकग्रस्त है। भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों\, इसके लिए हमें सतर्क और सजग रहने की आवश्यकता है।” उन्होंने यह भी बताया कि बैठक में व्यापार मंडल की आगामी कार्य योजनाओं की रूपरेखा पर भी विस्तार से चर्चा हुई। \nसचिव संजय सांड ने हादसे को दुखद बताते हुए जिला प्रशासन से मांग की कि पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा दिया जाए और राहत कार्यों में तत्परता दिखाई जाए। \nइस बैठक में व्यापार मंडल के पदाधिकारी\, कार्यसमिति सदस्य एवं विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित रहे।इस अवसर पर मंडल के प्रचार मंत्री सुशील यादव\, माणक कोचर\, विनोद भोजक\, किशन लोहिया\, साजिद सुलेमानी\, तोला राम चांडक\, रामदयाल\, रवींद्र\, कमल बोथरा\, अनिल सोनी\, दामोदर माहेश्वरी\, विनोद धानुका\, मनोज सोलंकी\, भागीरथ ओझा\, शिव सिंह शेखावत\, इमरान राठौड़\, विजय रांका\, मनोज कल्ला\, राजू सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
URL:https://bvum.in/event/%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%a1%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a4%be%e0%a4%b0%e0%a5%8d%e0%a4%95%e0%a5%87%e0%a4%9f-%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%95%e0%a5%87-%e0%a4%ae/
ATTACH;FMTTYPE=image/webp:https://bvum.in/wp-content/uploads/2025/06/11bikanercity-pg5-0_341bb75a-0017-4669-aa6f-5d44a1ce8445-large.webp
END:VEVENT
BEGIN:VEVENT
DTSTART;TZID=UTC:20250511T080000
DTEND;TZID=UTC:20250720T170000
DTSTAMP:20260403T214804
CREATED:20250624T072417Z
LAST-MODIFIED:20250624T072819Z
UID:7960-1746950400-1753030800@bvum.in
SUMMARY:औद्योगिक संस्थानों और उद्यमियों की बैठक सम्पन्न\, जिला प्रशासन ने दिए सुरक्षा और अनुशासन संबंधी निर्देश
DESCRIPTION:बीकानेर। जिला कलक्टर श्रीमती नम्रता वृष्णि एवं पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर ने शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिले के औद्योगिक संस्थानों के प्रतिनिधियों और उद्यमियों के साथ अहम बैठक की। बैठक का उद्देश्य जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने\, सुरक्षा के प्रति सजगता और रेड अलर्ट की स्थिति में आवश्यक निर्देशों की पालना सुनिश्चित करना था। \nजिला कलक्टर ने कहा कि औद्योगिक प्रतिनिधि जिले के सभी छोटे-बड़े व्यापारियों को प्रशासनिक आदेशों के प्रति जागरूक करें और उनकी अनुपालना हेतु प्रेरित करें। सायं 7 बजे के बाद केवल अत्यावश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी दुकानें और प्रतिष्ठान बंद रखने के निर्देश दिए गए। \nउन्होंने यह भी कहा कि रेड अलर्ट की स्थिति में सभी दुकानों को तत्काल बंद किया जा सके\, इसके लिए दुकानदार अपनी दुकानों के बाहर कोई सामग्री न रखें। साथ ही सभी दुकानों\, फैक्ट्रियों और प्रतिष्ठानों की लाइटें भी शाम 7 बजे के बाद बंद करने के आदेश दिए गए हैं। \nजिला कलक्टर ने समारोहों के आयोजन को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए कि विवाह व अन्य कार्यक्रम दिन में ही आयोजित किए जाएं\, और ड्रोन व पटाखों का उपयोग पूर्णतः वर्जित रहेगा। उन्होंने भीड़भाड़ वाले आयोजनों को अगले कुछ दिनों के लिए स्थगित करने की सलाह दी\, और यदि आवश्यक हो तो उन्हें दिन में ही सीमित स्तर पर करने का सुझाव दिया। \nसाथ ही\, औद्योगिक प्रतिष्ठानों से आवश्यक वस्तुओं का पर्याप्त स्टॉक आरक्षित रखने का भी आग्रह किया गया ताकि आपातकालीन स्थिति में आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध रह सकें। \nबैठक में नगर निगम आयुक्त मयंक मनीष\, अतिरिक्त जिला कलक्टर रमेश देव\, जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा\, बीकानेर जिला उद्योग संघ अध्यक्ष द्वारका प्रसाद पचीसिया\, जिला व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी\, संजय सांड\, शांति लाल कोचर\, विजय प्रकाश बाफना\, शिव सिंह\, कमल बोथरा\, पूनम चंद कच्छावा\, महेश कोठारी\, विजय तातेड़\, गौरव माथुर\, विकास तापड़िया\, जिय रांकार\, राकेश स्वामी सहित अन्य उद्यमी उपस्थित रहे।
URL:https://bvum.in/event/%e0%a4%94%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a5%8b%e0%a4%97%e0%a4%bf%e0%a4%95-%e0%a4%b8%e0%a4%82%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a5%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%89%e0%a4%a6/
ATTACH;FMTTYPE=image/jpeg:https://bvum.in/wp-content/uploads/2025/06/ravikumar-surpur.jpg
END:VEVENT
BEGIN:VEVENT
DTSTART;VALUE=DATE:20250502
DTEND;VALUE=DATE:20250721
DTSTAMP:20260403T214804
CREATED:20250624T065806Z
LAST-MODIFIED:20250624T073218Z
UID:7954-1746144000-1753055999@bvum.in
SUMMARY:नेत्र चिकित्सा शिविर में 1000 से अधिक लाभान्वित\, 11 मई को होंगे ऑपरेशन\, रजिस्ट्रेशन के लिए लगी लंबी कतारें
DESCRIPTION:बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल द्वारा मजदूर दिवस के अवसर पर अनाज मंडी परिसर में निःशुल्क नेत्र जांच एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीछवाल\, खारा और अनाज मंडी क्षेत्र के श्रमिकों\, पल्लेदारों एवं उनके परिवारजनों सहित कुल 1067 लोगों की नेत्र जांच की गई। \nशिविर में जांच के दौरान जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई\, उनका निःशुल्क ऑपरेशन 11 मई को जयपुर में किया जाएगा। ऑपरेशन के लिए चयनित मरीजों को 11 मई को किसान भवन से जयपुर रवाना किया जाएगा और इस मौके पर उन्हें काले चश्मे भी दिए जाएंगे। \nइस सेवा कार्य की शुरुआत जिला कलक्टर नम्रता वृष्णि\, पुलिस अधीक्षक कावेन्द्र सिंह सागर\, महंत विमर्शानंद गिरी\, शताक्षी सेवा संस्थान के महंत डॉ. करणी प्रताप सिंह और व्यापार उद्योग मंडल अध्यक्ष जुगल राठी ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर की। \nजिला कलक्टर ने इस अवसर पर कहा कि “निस्वार्थ भाव से की गई सेवा ही सच्ची सेवा होती है\,” और व्यापार मंडल को राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ श्रमिकों तक पहुँचाने के लिए प्रयास करने चाहिए। \nमहंत विमर्शानंद गिरी और डॉ. करणी प्रताप सिंह ने भी आयोजन को सेवा का सशक्त माध्यम बताते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं। डॉ. सिंह ने बताया कि यह अभियान शताक्षी सेवा संस्थान के ‘दृष्टि जहां\, सृष्टि वहां’ मिशन का हिस्सा है\, जिसका उद्देश्य एक लाख जरूरतमंदों को निःशुल्क चश्मे वितरित करना है। \nशिविर में वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉ. निर्मल मुगल और डॉ. बी.एल. वर्मा ने अपनी सेवाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन किशन लोहिया ने किया और व्यापार मंडल के सचिव संजय सांड व विजय बाफना ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। \nशिविर में सुबह 7 बजे से ही रजिस्ट्रेशन व टोकन लेने के लिए लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई थीं। जांच के लिए आए श्रमिकों ने कहा कि “शताक्षी संस्था और व्यापार मंडल ने हमारे लिए इस दिन को अविस्मरणीय बना दिया है।”
URL:https://bvum.in/event/%e0%a4%a8%e0%a5%87%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%a4%e0%a5%8d%e0%a4%b8%e0%a4%be-%e0%a4%b6%e0%a4%bf%e0%a4%b5%e0%a4%bf%e0%a4%b0-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-1000/
ATTACH;FMTTYPE=image/webp:https://bvum.in/wp-content/uploads/2025/06/app_17461056026813750203d8b_1001465809-1.webp
END:VEVENT
BEGIN:VEVENT
DTSTART;TZID=UTC:20250407T080000
DTEND;TZID=UTC:20250407T170000
DTSTAMP:20260403T214804
CREATED:20250616T071203Z
LAST-MODIFIED:20250617T055634Z
UID:7538-1744012800-1744045200@bvum.in
SUMMARY:राठी और चांडक ने जिला कलक्टर को दिया नंदी शाला उद्घाटन का निमंत्रण
DESCRIPTION:बीकानेर। बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी एवं माहेश्वरी सेवा परिषद के अध्यक्ष प्रयागचन्द चांडक ने जिला कलक्टर को केसर देसर जाटान स्थित नंदी शाला के उद्घाटन समारोह का औपचारिक निमंत्रण सौंपा। इस अवसर पर दोनों पदाधिकारियों ने आयोजन की रूपरेखा से कलक्टर को अवगत कराया। \nराठी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नंदी शाला राजस्थान सरकार के पशुपालन विभाग द्वारा अनुदान प्राप्त प्रदेश की पहली शाला है। इसके उद्घाटन समारोह में प्रदेश के पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत एवं खाद्य आपूर्ति मंत्री व लूणकरनसर विधायक सुमित गोदारा बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। \nउन्होंने आगे कहा कि माहेश्वरी सेवा परिषद इस उद्घाटन को एक भव्य समारोह के रूप में आयोजित करेगी। परिषद का यह प्रयास पशु कल्याण के क्षेत्र में एक नई मिसाल पेश करेगा। राठी ने कहा\, “माहेश्वरी समाज सदैव समाज सेवा में अग्रणी रहा है—चाहे वह मानव सेवा हो या पशु-पक्षियों के प्रति संवेदनशीलता।” \nइस अवसर पर मंत्री गोपीकिसन चांडक\, उपाध्यक्ष नवरतन शर्मा\, कोषाध्यक्ष भंवरलाल चांडक सहित अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
URL:https://bvum.in/event/%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%a0%e0%a5%80-%e0%a4%94%e0%a4%b0-%e0%a4%9a%e0%a4%be%e0%a4%82%e0%a4%a1%e0%a4%95-%e0%a4%a8%e0%a5%87-%e0%a4%9c%e0%a4%bf%e0%a4%b2%e0%a4%be-%e0%a4%95%e0%a4%b2%e0%a4%95%e0%a5%8d/
CATEGORIES:Business
ATTACH;FMTTYPE=image/png:https://bvum.in/wp-content/uploads/2025/06/neo-knowledge-hub.png
END:VEVENT
BEGIN:VEVENT
DTSTART;VALUE=DATE:20250210
DTEND;VALUE=DATE:20250211
DTSTAMP:20260403T214804
CREATED:20250503T094653Z
LAST-MODIFIED:20250617T060607Z
UID:5965-1739145600-1739231999@bvum.in
SUMMARY:बीकानेर में आयोजित हुआ व्यापार उद्योग मंडल का शपथ ग्रहण कार्यक्रम
DESCRIPTION:बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल का शपथ ग्रहण समारोह रवींद्र रंगमंच पर आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल रहे। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि\, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सागर और उद्यमी शिव रतन अग्रवाल फन्ना बाबू बतौर अतिथि मौजूद रहे। इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री मेघवाल ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के दौर में हमारा देश दुनिया की ग्यारहवीं अर्थव्यवस्था थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे पांचवें स्थान पर पहुंचाया। प्रधानमंत्री का स्वप्न है कि हमारा देश जर्मनी और जापान को पीछे छोड़ते हुए वर्ष 2027 तक दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बने। इसमें उद्यमियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने जीडीपी के विभिन्न घटकों के बारे में बताया और कहा कि अनेक प्रतिकूलताओं के बावजूद प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की जीडीपी स्थिर रही। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की जीडीपी दुनिया में तीसरे नंबर पहुंचेगी\, तो विकास को पंख लग जाएंगे। उन्होंने कहा कि हवाई सेवा के विकास के लिए एयरपोर्ट की भूमि अधिग्रहीत होते ही यहां भव्य ग्रीन टर्मिनल बिल्डिंग बनाई जाएगी। टर्मिनल बनते ही बड़े शहरों से एयर कनेक्टिविटी की सुविधा प्रारंभ हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कलकत्ता गुवाहाटी रूट का सर्वे इंडिगो द्वारा किया जा रहा है। \nकेंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि बीकानेर को सिरेमिक हब बनाने की घोषणा राज्य सरकार द्वारा की गई है। इस दिशा में जल्दी कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बीकानेर में गैस पाइप लाइन लाने की कार्यवाही भी जल्दी की जाएगी। बीकानेर में ड्राई पोर्ट के विकास के लिए राजसीको की सीएमडी आरुषि मलिक से दूरभाष पर बात की और राजसीको के अधिकारियों को बीकानेर में चिह्नित भूमि के अवलोकन के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जल्दी ही बीकानेर को 75 ई-बसें मिलेंगी। इससे सिटी ट्रांसपोर्ट सेवाएं शुरू होगी। उन्होंने शहर के विकास के जुड़े अनेक विषयों पर चर्चा की।  बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जुगल राठी ने कहा कि मंडल का गौरवमयी इतिहास रहा है। नवनिर्वाचित पदाधिकारी इसी गरिमा के अनुसार सकारात्मक प्रयास करेंगे और बीकानेर के औद्योगिक विकास की दिशा में समन्वित कार्य किया जाएगा।
URL:https://bvum.in/event/%e0%a4%ac%e0%a4%bf%e0%a4%b9%e0%a4%be%e0%a4%b0-%e0%a4%b0%e0%a4%be%e0%a4%9c%e0%a5%8d%e0%a4%af-%e0%a4%96%e0%a4%be%e0%a4%a6%e0%a5%8d%e0%a4%af%e0%a4%be%e0%a4%a8%e0%a5%8d%e0%a4%a8-%e0%a4%b5%e0%a5%8d/
CATEGORIES:Business
ATTACH;FMTTYPE=image/jpeg:https://bvum.in/wp-content/uploads/2025/05/315F7A79-BCC8-4D9C-BE7C-C493BC0A98CF-4.jpg
END:VEVENT
BEGIN:VEVENT
DTSTART;TZID=UTC:20250125T080000
DTEND;TZID=UTC:20250125T170000
DTSTAMP:20260403T214804
CREATED:20250503T095347Z
LAST-MODIFIED:20250616T092434Z
UID:5977-1737792000-1737824400@bvum.in
SUMMARY:बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल चुनाव में नया मोड़: राठी के समर्थन में पुरोहित ने किया नामांकन वापसी
DESCRIPTION:बीकानेर। व्यापार उद्योग मंडल के चुनावी मैदान में जहां कल तक अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवारों की दावेदारी से मुकाबला चतुष्कोणीय नजर आ रहा था\, वहीं आज स्थिति ने नया मोड़ ले लिया है। अध्यक्ष पद के प्रमुख दावेदारों में से एक रवि पुरोहित ने अपनी उम्मीदवारी वापस लेते हुए पूर्व अध्यक्ष एवं वर्तमान प्रत्याशी जुगल राठी को समर्थन देने की घोषणा कर दी है। \nरवि पुरोहित को व्यापार जगत में एक मजबूत और प्रभावशाली उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा था\, जिनका विभिन्न व्यापार संगठनों में अच्छा वर्चस्व रहा है। उनके इस अप्रत्याशित फैसले ने चुनावी समीकरण पूरी तरह से बदल दिए हैं। अब मुकाबला त्रिकोणीय हो गया है\, जिससे राठी खेमे की स्थिति और मजबूत मानी जा रही है। \nसमर्थन की वजह पूछने पर रवि पुरोहित ने कहा\, “मेरी प्राथमिकता हमेशा व्यापारियों की समस्याओं का समाधान रहा है। राठी जी का पिछला कार्यकाल उनकी कार्यक्षमता का प्रमाण है। इसलिए मैंने उन्हें समर्थन देना उचित समझा।” \nजुगल राठी के पक्ष में आए इस समर्थन से उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल है। इस मौके पर वेद प्रकाश अग्रवाल\, हेतराम गौड़\, नन्दलाल पुरोहित\, बाबूलाल गहलोत\, मनीष बंसल\, नरपत सेठिया\, जयदयाल डूडी\, झूमर सोनी समेत अनेक व्यापारी प्रतिनिधि मौजूद रहे।
URL:https://bvum.in/event/rashtriya-vyapari-diwas/
ATTACH;FMTTYPE=image/jpeg:https://bvum.in/wp-content/uploads/2025/05/D23DDED6-ADFC-4C5A-8CAD-074F92F519B5-1.jpg
END:VEVENT
END:VCALENDAR