vyapar

Mr. Sanjay Kumar Jain - Secretary

सचिव का संदेश

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल
(स्थापना वर्ष: 1947)

प्रिय उद्योगपतियों व्यापारियों और उद्यमियों,

आप सभी को मेरा सादर अभिवादन।

बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के बढ़ते कदम
सतत विकास, आर्थिक प्रगति और समृद्ध भविष्य की ओर…

व्यापार एवं उद्योग हमारी राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। यह क्षेत्र न केवल देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, बल्कि लाखों नागरिकों को रोजगार, नवाचार और आत्मनिर्भरता का अवसर भी प्रदान करता है। आज हम एक ऐसे दौर में हैं जहाँ वैश्विक प्रतिस्पर्धा, तकनीकी विकास, और सतत विकास जैसे अनेक आयाम व्यापार और उद्योग की दिशा को प्रभावित कर रहे हैं। बीकानेर का व्यापार और उद्योग सदैव ही सीमित संसाधनों के कारण पिछड़ा रहा है । यहां प्राकृतिक संसाधन की उपलब्धता बहुत ही अल्प मात्रा में है, वित्तीय व प्रोधोगिकीय संसाधन भी सीमित है । कुशल श्रमिक व शिक्षा के अभाव में धीमा उत्पादन व महंगी उत्पादन लागत भी बहुत बड़ी समस्या है । ऐसे में बीकानेर के विकास में अनेक चुनोतियाँ है । इन चुनौतियों के बीच भी बीकानेर के उद्योगों ने दृढ़ता, नवाचार और समर्पण के साथ प्रगति की है ।

व्यापार और उद्योग की प्रगति सामाजिक और आर्थिक विकास की धुरी है । देश की आजादी के समय से स्थापित “बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल” बीकानेर के व्यापार व उद्योग जगत के विकास के लिये सतत प्रयासशील है । छोटे शहरों में व्यापार और उद्योग की प्रगति भारत के संतुलित और समावेशी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। अब तक बड़े महानगरों में ही उद्योग केंद्रित रहे हैं, लेकिन छोटे शहरों में भी संभावनाएँ प्रचुर हैं। सरकारी क्षेत्र, निजी क्षेत्र और स्थानीय समाज की साझेदारी से छोटे शहर भारत के विकास इंजन बन सकते हैं। छोटे शहरों को सशक्त बनाना भारत को आर्थिक महाशक्ति बनाने की दिशा में बड़ा कदम हो सकता है। सरकार ने देश की प्रगति व व्यापारियों व उद्योगपतियों को प्रोत्साहन देने के लिये अनेक योजनाएं प्रारंभ कर रखी है । मुख्यतः मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, PLI योजना, ईजी ऑफ डूइंग बिज़नेस, वोकल फ़ॉर लोकल, MSME योजनाएं आदि । हम सभी इन योजनाओं को समझकर इनका लाभ उठाएं व सब मिलकर एक समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान दें ।

“बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल” आर्थिक प्रगति के साथ साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिये भी प्रतिबद्ध है । हमारा सपना है बीकानेर को “स्मार्ट सिटी” बनाना । एक ऐसा शहर ,जहां बुनियादी सुविधाओं में अच्छे सार्वजनिक परिवहन हो, कुशल कचरा प्रबंधन हो, 24×7 बिजली व पानी की आपूर्ति हो । जहां तकनीकी सुविधाओं में स्मार्ट ट्रैफिक सिस्टम हो, इंटेलिजेंट स्ट्रीट लाइट हो, ऑनलाइन सेवा पोर्टल हो । सुरक्षित व स्वच्छ शहर के लिये स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ाव हो, अच्छा हरित क्षेत्र हो , पर्यावरणीय संतुलन हो । इन सभी बुनियादी सुविधाओं को सुधारने के लिये “बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल” प्रभावी योजनाओं के द्वारा अभिनव विचारों के साथ क्रांतिकारी पहल कर रहा है व समस्या से समाधान की ओर अग्रसर है । बीकानेर को स्मार्ट सिटी बनाने के लिये व्यापारियों व उद्योगपतियों के साथ साथ आम नागरिकों के सहयोग की अत्यंत आवश्यकता है । अब समय है कि हम सब मिलकर अपने सपनों के शहर को बेहतर, सुंदर, सुरक्षित और स्मार्ट बनाने में योगदान दें। हम अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों को भी निभाएँ । शहर केवल सरकार से नहीं, नागरिकों की सहभागिता से बनता है। मैं बीकानेर व्यापार मंडल का सचिव होने के नाते बीकानेर के आम नागरिकों से यह अपील करता हूँ कि स्वयं को सिर्फ एक निवासी न मानें — स्वयं को बदलाव का भागीदार बनाएं । आप एक नागरिक की तरह नहीं, एक निर्माता की तरह सोचिए। आपका एक कदम, शहर के भविष्य को उज्ज्वल बना सकता है। आपकी छोटी-छोटी भागीदारी से बड़े-बड़े परिवर्तन संभव है । अपने शहर से प्यार करना सीखें । समस्या का नहीं, बल्कि समाधान का हिस्सा बनें । आओ हम सब मिलकर, सक्रिय होकर, संकल्प लेकर एक ऐसा स्मार्ट शहर बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें, जिससे व्यापार व उद्योग के विकास के साथ साथ एक समृद्ध भविष्य की कल्पना को साकार किया जा सके । सधन्यवाद !

आपकी आवश्यकताहमारी प्राथमिकता।
आपका सुझावहमारा मार्गदर्शन।
आपका सहयोगहमारी प्रेरणा।
हमारा संकल्पबीकानेर का सशक्त व्यापारी समाज।

संजय जैन सांड
सचिव
बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल
बीकानेर

Some Cool Facts

Numbers Speak For Themselves

Products
0
Years of Experience
0
Completed Projects
0

*Bikaner Vyapar Udyog Mandal*, established in 1947, is one of the oldest and most respected trade associations in the region, committed to safeguarding the interests of traders, shopkeepers, and local industries. Its office is situated in the Modern Market complex, directly opposite City School, serving as a hub for coordination, support, and advocacy for the business community of Bikaner.

Innovative Solutions

Click edit button to change this text. Lorem ipsum dolor sit amet, consectetur adipiscing elit. Ut elit tellus, luctus nec ullamcorper mattis, pulvinar dapibus leo. Excepteur sint occaecat cupidatat non proident, sunt in culpa qui officia deserunt mollit anim id est laborum. Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque laudantium, totam rem aperiam, eaque ipsa quae ab illo inventore veritatis et quasi architecto beatae vitae.

Quality Unsurpassed

Nemo enim ipsam voluptatem quia voluptas sit aspernatur aut odit aut fugit, sed quia consequuntur magni dolores eos qui ratione voluptatem sequi nesciunt. Neque porro quisquam est, qui dolorem ipsum quia dolor sit amet, consectetur, adipisci velit, sed quia non numquam eius modi tempora incidunt ut labore et dolore magnam aliquam quaerat voluptatem. Sed ut perspiciatis unde omnis iste natus error sit voluptatem accusantium doloremque laudantium, totam rem aperiam, eaque ipsa.

We Are The Creators You Can Trust On For A Perfect Solution To All Your Needs.